Connect with us

Brahmakumaris Bhilai

बैंक,पोस्ट ऑफिस, म्यूचल फंड में निवेश करते हैं, लेकिन पेड़ लगाकर पर्यावरण में निवेश करे,तब ही हमारा भविष्य सुरक्षित…

Published

on

पीस ऑडिटोरियम में विश्व पर्यावरण दिवस ** पर्यावरण की सुरक्षा हमारा श्रेष्ठ धर्म.... **
पर्यावरण की सुरक्षा हमारा श्रेष्ठ और सबसे बड़ा परमधर्म….
बैंक,पोस्ट ऑफिस, म्यूचल फंड में निवेश करते हैं, लेकिन पेड़ लगाकर पर्यावरण में निवेश करे,तब ही हमारा भविष्य सुरक्षित…
 भिलाई 5 जून 2026 छत्तीसगढ़:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका राजयोगीनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारा श्रेष्ठ और सबसे बड़ा परमधर्म है।
*पेड़ लगाकर पर्यावरण में निवेश आवश्यक..*
हम सभी अपने धन का निवेश बैंक, म्युचुअल फंड और पोस्ट ऑफिस में करते हैं लेकिन आज दुनिया की अवस्था को देखते हुए हर एक को पर्यावरण में निवेश करना आवश्यक है, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाकर उसे सुरक्षित करें तथा पानी डालें तभी हमारा भविष्य और धरती सुरक्षित होगी।
*ऐसी, कूलर लगाना हल नहीं..*
 ऐसी और कुलर लगाना यह गर्मी से बचने का हल नहीं है हमें वृक्षारोपण करके  पेड़ों का लगाना बहुत-बहुत आवश्यक है।
*मन में श्रेष्ठ और शुद्ध संकल्प करे..*
 ठीक उसी प्रकार  वायुमंडल को भी श्रेष्ठ बनने के लिए मन में शुद्ध और श्रेष्ठ संकल्प करना भी आवश्यक है जिससे प्रकृति हमारी सहयोगी बनेगी।
नरेंद्र सिंह पटेल,जिला प्रभारी,पतंजलि योग समिति का सम्मान किया गया,जिन्होंने
 स्कूल शिक्षा विभाग के साथ मिलकर जिले के 65 स्कूलों को लेकर उनके परिसर में बच्चों के हाथों से उनको जिम्मेदारी देते हुए लगभग 5000 पौधे लगाए गए थे, आज यह पौधे वृक्ष बन चुके हैं।
पर्यावरण संरक्षण, पशु कल्याण एवं पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में श्री गणेशराम सुथार जी का सम्मान किया गया जिन्होंने पक्षी संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से एक विशेष पक्षी आवास टॉवर (चिड़ियाघर) का निर्माण कराया है। इस बहु-स्तरीय संरचना में पक्षियों के निवास हेतु अनेक सुरक्षित घोंसला-स्थल (नेस्टिंग होल्स) बनाए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में पक्षियों द्वारा निवास किया जा रहा है। वर्तमान में इस व्यवस्था से लगभग 700 से अधिक पक्षियों को सुरक्षित आश्रय है।
  विगत 9 वर्षों से बेसहारा एवं घायल
बीमार, घायल, दुर्घटनाग्रस्त और असहाय पशुओं के बचाव एवं उपचार के लिए कार्य करने वाली संस्था “छत्तीसगढ़ एनिमल सेवियर”एनिमल बर्थ कंट्रोल” (ABC) का संचालन हेतु डॉ अंजली सिंह का सम्मान किया गया।
डिवाइन ग्रुप के बच्चों द्वारा बहुत वर्तमान स्थिति पर्यावरण की सुरक्षा पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (एच आर)पवन कुमार ने ब्रह्माकुमारी ज़ संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
 कार्यक्रम में डॉ राखी, डॉ अंजली, डॉ नरेंद्र पटेल, स्वच्छता ही सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद साहू,वरिष्ठ पत्रकार अरविंद सिंह जी,एवं बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राजयोग मेडिटेशन द्वारा गहन शांति की अनुभूति कर प्रकृति में भी शांति के प्रकंपन प्रवाहित किए।