Connect with us

Prabhu Prapti Bhawan Maitrikunj

परीक्षा की तैयारी – मन की शक्ति से विजय कार्यक्रम हर रविवार को ब्रह्माकुमारीज़ में…

Published

on

मैत्री कुंज स्थित प्रभु प्राप्ति भवन में “मन की शक्ति से विजय” विषय पर विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन

परीक्षा की तैयारी – मन की शक्ति से विजय कार्यक्रम हर रविवार को ब्रह्माकुमारीज़ में…

मानव मस्तिष्क की शक्तियां असीमित इसका सदुपयोग करे,व्यर्थ से रहे दूर…

भिलाई 22 दिसंबर 2025:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा रिसाली, मैत्री कुंज स्थित प्रभु प्राप्ति भवन में “मन की शक्ति से विजय” विषय पर विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह निशुल्क कार्यक्रम कक्षा 8वीं से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें परीक्षा की तैयारी, सकारात्मक सोच,शीतकालीन सत्र एवं मानसिक एकाग्रता पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन 21 दिसम्बर से हर रविवार को किया जा रहा है। जिसका समय प्रातः 9:30 बजे से 10:30 बजे तक हैं।

विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए मानसिक शक्ति का प्रयोग,
राजयोग मेडिटेशन द्वारा एकाग्रता बढ़ाने,नैतिक शिक्षा एवं जीवन मूल्यों,
समय प्रबंधन एवं आत्मविश्वास विकास, सकारात्मक सोच और तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छोटे छोटे अभ्यास, एक्सरसाइज द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी ने मानव मस्तिष्क की शक्तियों के बारे में बताया कि मानव मस्तिष्क की शक्तियां असीमित है, यदि हम व्यर्थ से मुक्त होकर सकारात्मक चिंतन करते है तो बढ़ती है। हमारा ब्रेन सुपर कंप्यूटर है,जिसमें न जाने कितनी इंफोर्मेशन ऑटो सेव होती जा रही है।हमारे ब्रेन को डस्टबिन नहीं बनाना है।
हमें किसी के साथ भी ईर्ष्या ,तुलना न करके स्वयं का आंकलन करना है।हमारी कमियों को दूर करना है। इसलिए दूसरों के अवगुणों को छोड़ विशेषताओं,गुणों को धारण करे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास के साथ-साथ उन्हें परीक्षा के तनाव से मुक्त कर जीवन में सफलता की दिशा देना है।

प्राची दीदी ने बताया कि राजयोग मेडिटेशन से स्मरण शक्ति, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे वे पढ़ाई और जीवन में हर परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
मन की शक्ति से विजय – परीक्षा की तैयारी कार्यक्रम हर रविवार को प्रातः 9:30 से 10 :30 तक रहेगा।

मन की शक्ति से विजय कार्यक्रम में बच्चों को मैजिकल थॉट्स और बैलेंस ऑफ लाइफ के बारे में बताया….

भिलाई, छत्तीसगढ़, 5 जनवरी 2026:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय द्वारा रिसाली, मैत्री कुंज स्थित प्रभु प्राप्ति भवन में क्लास 8th से क्लास 12th तक के बच्चों के लिए आयोजित “मन की शक्ति से विजय” कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर एवं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी ने बच्चों को चेतन मन (कॉन्शियस माइंड)और अवचेतन मन (सबकॉन्शियस माइंड) के शक्तियों के बारे में बताया।

चेतन मन हमारी जागृत अवस्था में कार्य करता है तथा दिन भर के हमारे द्वारा किए गए विचारों, बातों एवं प्रयासों को सेव करता है, लेकिन अवचेतन मन (सबकॉन्शियस माइंड) 24 घंटे कार्य करता है तथा हमारे सोने के बाद भी यह जागृत रहता है।

अवचेतन मन रात को सोने से आधे घंटे पहले एक्टिव होना शुरू हो जाता है और सुबह उठने के आधे घंटे तक 100% एक्टिव रहता है, इस समय जो भी विचार हम अवचेतन मन (सब कॉन्शियस माइंड) को देंगे वह हमारे जीवन में फलिभूत होगा, इसीलिए सुबह का समय बहुत श्रेष्ठ होता है पढ़ाई, श्रेष्ठ चिंतन एवं ध्यान के लिए।
उस समय उसको जो विचार देंगे वह उस पर कार्य करना शुरू कर देता है। इसीलिए रात्रि के सोने से पहले का आधा घंटा और सुबह उठने के बाद का आधे घंटे के विचार में इतनी शक्ति होती है कि वह हमारे जीवन को परिवर्तन कर सकता हैं जिसे हम चमत्कारिक विचार (मैजिकल थॉट्स) कहते हैं।

उदाहरण के लिए आपने विचार बताए कि जैसे मैं संपूर्ण स्वस्थ हूं, मैं परिस्थितियों से अधिक शक्तिशाली हूं, सफलता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, इन सबके लिए हमको विश्वास (ट्रस्ट) के साथ (नो डाउट) के साथ प्रयास करना है।

इन सभी बातों को बच्चों ने एकाग्रता एक्टिविटी बैलेंस ऑफ लाइफ (बॉल) जीवन में संतुलन का महत्व, मेडिटेशन फन एक्टिविटी द्वारा अभ्यास भी किया।

आगे अपने बताया कि कभी कोई बात नीचे खींचेगी, डगमग हिलाएगी ,कभी कोई व्यक्ति, कभी कोई चीज कभी वायुमंडल … यह तो होगा ही, इससे बचने के लिए सेकंड में सब विस्तार समाप्त हो एक रस स्थिति में स्थिर रहे तब लक्ष्य रूपी सफलता की प्राप्ति होगी। क्यों क्या क्वेश्चन की क्यू को फूल स्टॉप लगाओ आगे बढ़ो।

जीवन में संतुष्ट रहे..3 घंटे और जीवन की परीक्षा अकेले देना है..मन शांत रखे..आशा दीदी

परीक्षा की तैयारी – मन की शक्ति से विजय

भिलाई 13 जनवरी 2026:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा रिसाली, मैत्री कुंज स्थित प्रभु प्राप्ति भवन में कक्षा 8वीं से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित “मन की शक्ति से विजय” कार्यक्रम में भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर एक सब्जेक्ट का स्पेशलिस्ट टीचर होता है,वो कितना भी अच्छा पढ़ाए,एक्जाम में आने वाला आई एम पी क्योशचन बताए,लेकिन आपको उसे पढ़ने के साथ 3 घंटे के एग्जाम में अकेले ही लिखना होगा। उस समय हमारा मन पढ़ें हुए को स्मृति में लाए।

ठीक इसी प्रकार जीवन में भी परिस्थितियों रूपी परीक्षाओं में भी मन का शांत और एकाग्र रहना आवश्यक है,जीवन रूपी परीक्षाओं को भी हमें अकेले देना होता है।
इसलिए आप सभी अपनी श्रेष्ठ तकदीर की स्मृति द्वारा अपने समर्थ स्वरूप का अभ्यास करे। सीखो,पढ़ो, अप्लाई करो।

अपने संतुष्टता की शक्ति के बारे बताया कि जीवन में सदा संतुष्ट रहे,माता पिता से महंगे मोबाइल,लेपटॉप , कम्प्यूटर की डिमांड न करे,सन्तुष्टता सदा सर्व प्राप्ति सम्पन्न है क्योंकि जहाँ सन्तुष्टता है वहाँ अप्राप्त कोई वस्तु नहीं। जहाँ सन्तुष्टता है वहाँ और विशेषतायें स्वत: ही आ जाती हैं।

सन्तुष्टता की स्थिति परिस्थिति के ऊपर सदा विजयी है।

आपने बताया कि हमारे मुख से बोल ऐसे निकले जैसे फूलों की वर्षा हो रही है। मीठे बोल, मुस्कराता चेहरा, मीठी वृत्ति, मीठी दृष्टि, मीठा सम्बन्ध-सम्पर्क यह भी लक्ष्य प्राप्ति सफलता का साधन है।

स्वयं का स्वयं ही टीचर बनो तो सर्व कमजोरियां स्वत: समाप्त हो जायेंगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास के साथ-साथ उन्हें परीक्षा के तनाव से मुक्त कर जीवन में सफलता की दिशा देना है।

अलविदा तनाव का महामंत्र सोने के पूर्व और सुबह उठते  नो मोबाइल,सूर्योदय के पूर्व करे दिन की शुरुआत…

अलविदा तनाव का महामंत्र सोने के पूर्व और सुबह उठते  नो मोबाइल,सूर्योदय के पूर्व करे दिन की शुरुआत…

डेडीकेशन, डिसिप्लिन, डिवोशन, से ही जीवन में सफल हो सकते हैं… एस पी अभिषेक पल्लव जी

डेडीकेशन, डिसिप्लिन, डिवोशन, से ही जीवन में सफल हो सकते हैं… एस पी अभिषेक पल्लव जी

https://www.brahmakumaris.org/

https://www.brahmakumaris.org/news/world-meditation-day-event-at-the-house-of-lords,-uk