Connect with us

Brahmakumaris Bhilai

एक नई उड़ान कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न….

Published

on

एक नई उड़ान कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न....

जहां दिल का स्नेह और संबंध है तो परमात्म याद भूलना मुश्किल…

एक नई उड़ान कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न….

 भिलाई ,11 जून 2023:-  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका  मातेश्वरी जगदंबा जी के स्मृति दिवस 24 जून के उपलक्ष में तपस्या कार्यक्रम मम्मा सम मै बनू परम पवित्र का दूसरा सप्ताह सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में महाकाल की नगरी उज्जैन से आई राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उषा दीदी के द्वारा प्रारंभ हुआ| जिसमे सभी ज्ञानयुक्त पवित्र स्मृति द्वारा दिव्य दृष्टि व् बोल का अभ्यास करेंगे| आपने बताया की व्यर्थ संकल्प, हमारी कमजोरियां ही जीवन के अंतिम समय में यम दूतों के रूप में आएंगे उस समय पश्चाताप के सिवाय कुछ नहीं होगा|

हम सभी गागर के बच्चे नहीं स्नेह के सागर परमात्मा के बच्चे हैं, परमात्म स्नेह का स्टॉक अपने जीवन में सदा भरपूर रखना है, सभी को स्नेह की अंचली देना है|

 स्वयं को चेंज करने की परवाह करो, अपने समर्थी स्वरुप की स्मृति सदा रहे| दिल के संबंध के आधार पर परमात्मा प्रेम का अनुभव करना है, दिमाग की नॉलेज के आधार पर मेहनत लगती है, जहां दिल का स्नेह और संबंध है तो परमात्म याद भूलना मुश्किल है| निस्वार्थ और निर्विकल्प स्थिति से परमात्मा को याद करेंगे तब परमात्मा प्यार का अनुभव होगा|

वही रामनगर में चल रहे कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के बच्चों के लिए आयोजित एक नई उड़ान कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ| जिसमें पार्षद केशव चौबे, लाल चंद वर्मा, तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की प्राचार्या देव प्रभा देवांगन, एकांत साहू तथा विशेष रूप से महाकाल की नगरी उज्जैन से आई राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उषा दीदी द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण किया| बच्चों ने एक नई उड़ान कार्यक्रम में अपने में आये अनुभवों को साझा किया|

 सभी ने ब्रह्माकुमारीज के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया| रामनगर में हर रविवार को डिवाइन ग्रुप की क्लास लगेगी जिसमें सभी बच्चे भाग ले सकेंगे| इस अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई सुन्दर पेंटिंग और वेस्ट से बेस्ट बनाये क्राफ्ट सर्व के अवलोकन हेतु प्रदर्शनी के रूप में लगाईं गई| कार्यक्रम का सुन्दर मंच संचालन ब्रह्माकुमारी पूजा दीदी ने किया |

बुद्धि के अभिमान के फलस्वरूप पृथ्वी का अंधाधुंध दोहन कर दिया….

https://youtu.be/VUbK4M0-HEE