Brahmakumaris Bhilai
विशाल संगीतमय आयोजन में ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में हुई शामिल…

(मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने की आयोजन की सराहना )
भिलाई, छत्तीसगढ़:- गीत वितान कला केंद्र द्वारा जयंती स्टेडियम में भिलाई के कलाकारों ने 1000 कंठो के समवेत स्वर लहरियों के माध्यम से गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर द्वारा रचित शांत रस युक्त विश्व शांति का संदेश दिया गया।
विशाल संगीतमय आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
आशा दीदीजी द्वारा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया।
सभा में आयोजन समिति द्वारा आशा दीदी जी को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल से सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात् छत्तीसगढ़ के राज्य गीत अरपा पैरी के धार और रविन्द्र संगीत में मुक्य आनंद लोके मंगला लोके गीत के साथ वेद मंत्रों की प्रस्तुति दी गई।