Connect with us

Brahmakumaris Bhilai

Bhilai Women Day Celebration Programme “नारी बदलेगी – जग बदलेगी “

Published

on

भिलाई नगर ,6 मार्च 2018:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय  विश्व  विद्यालय एवं राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउण्डेशन के महिला प्रभाग द्वारा पीस आडिटोरियम, सड़क-2, सेक्टर-7, में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपल्क्ष्य में नारी बदलेगी – नया समाज गढ़ेगी विषय पर महिला संगोष्ठी का आयोजन आओ बदले हम विषेष प्रोजेक्ट के अन्तर्गत हुआ जिसमें मुख्य रूप से , सभी वर्गों,  सभी धर्मों की महिला प्रतिनिधियों सहित, शिक्षा , चिकित्सा क्षेत्र एवं गृहणियों बड़ी संख्या में  शिरकत की।

वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी प्राची ने विषय पर प्रकाष डालते हुए बताया कि दिवाल की घड़ी रोज 24 घण्टें में वही समय बताती है आज संसार की घड़ी को देखते है तो रोंगटे खड़े हो जाते है। मुझे आवशयकता है स्वयं को बदलने की। बढ़ती समस्या और घटते मानवीय मुल्यों को देखकर भविष्य  का भय महसुस हो रहा है , क्या करना है स्पष्ट नहीं हो पा रहा है ? हमारा समाज अभी जिस दुर्दशा  में है उसे उससे निकालने कि ताकत एक नारी में है। नारी में सृजनता और संस्कार बनाने की ताकत है। बोल कर बदलने का समय अब चला गया। समय है अभी स्वयं को बदल जग को बदलने का। जिसने खुद को बदलने की विधि अपना ली वही दुसरों को बदल सकता है। निरंतर अपने उपर ध्यान देने कि आवश्यकता है। नारी रिशतो  को निभाने वाली अदभुत मिसाल है। आपने नारी शब्द का अर्थ बताते कहा कि ना अर्थात् नाज़ करूं अपनी शक्ति पर , री अर्थात् रिशता है मेरा ईश्वर के साथ। जब परिस्थति हाथ से निकल जाती है या कोई बड़ी भूल हो जाती है तो अधिकार से परमात्मा से रिशता जोड़ो।

सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुभांरभ किया गया।

कार्यक्र्रम में उपस्थित गायत्री शक्ति पीठ की मंगला भराडे ने कहा कि विश्व में आधी जनसंख्या नारी शक्ति की है। बाल्य काल से ही हमें बच्चों को मुल्यों की  शिक्षा देना है।

ईसायी समाज की प्रतिनिधि के रूप में विनिता थामस बहन ने कहा कि जब नेचर के नज़दीक होते है तो प्रभु के नज़दीक होते है। हम अगर अपने को सुपर वुमेन समझते है तो अन्य विशेषताओं के साथ हमें आध्यात्मिक होना ज़रूरी है। हम सामने वाली की गलती को जब तक नहीं भुलेंगे तब तक हम उसे माफ नही कर पायेंगे।  आपने अपना अनुभव सुनाते हुए बताया कि राजयोग के अभ्यास से ईगो और चिंता करने की आदत दूर हो गई। ईसायी समाज की ही एस . जे . फिस्ज बहन ने कहा कि आज महिला ही महिला की विरोधी बन गई है। प्रभु का साथ है तो कोई विरोधी नही हो सकता।

मुस्लिम समाज से नादिरा यास्मिन ने कहा कि नारी के विभिन्न रूपों में सबसे अच्छा रूप मां का होता है। मां बच्चों के लिए पहला मदरसा होती है। बच्चों से  कुछ भी गलती होती है तो उसकी जिम्मेवारी मां की होती है। सभी क्षेत्रों में धैर्यता की आवश्यकता है।

सिख समाज कि सद्य अमरजीत कौर ने ब्रह्माकुमारी बहनों और सभी को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाये दी |BK ASHA Given Godly Gift Point of Light to Amarjeet Kour Sister BK ASHA Given Godly Gift Point of Light to F.J.FICHJ BK ASHA Given Godly Gift Point of Light to MANGLA BHARADE BK ASHA Given Godly Gift Point of Light to Naadeera Yasmin Sister BK ASHA Given Godly Gift Point of Light to Veenita Thomas Sister BK KRITIKA & BK POSHAN SONG ON Religions Womence day confrence BK MADHURI, MANGLA BHARADE, F.J.FICHJ,BK ASHA,NADEERA YASMIN,VINITA THOMAS,AMARJEET KOUR,BK PRACHI (1) BK MADHURI, MANGLA BHARADE, F.J.FICHJ,BK ASHA,NADEERA YASMIN,VINITA THOMAS,AMARJEET KOUR,BK PRACHI (2) BK MADHURI, MANGLA BHARADE, F.J.FICHJ,BK ASHA,NADEERA YASMIN,VINITA THOMAS,AMARJEET KOUR,BK PRACHI (4) BK MADHURI, MANGLA BHARADE, F.J.FICHJ,BK ASHA,NADEERA YASMIN,VINITA THOMAS,AMARJEET KOUR,BK PRACHI CANDLE LIGHTING OF BK MADHURI, MANGLA BHARADE, F.J.FICHJ,BK ASHA,NADEERA YASMIN,VINITA THOMAS,AMARJEET KOUR,BK SAKSHI & BK GEETA DIVINE GROUP STUDENT KAVYA PERFORMING DANCE INTERNATIONAL WOMEN'S DAY AUDIENCE OF ALL Religions (2) INTERNATIONAL WOMEN'S DAY AUDIENCE OF ALL Religions Pledge for Positive life & Spiritual life ALL Religions Womens Pledge for Positive life & Spiritual life BK MADHURI, MANGLA BHARADE, F.J.FICHJ,BK ASHA,NADEERA YASMIN,VINITA THOMAS,AMARJEET KOUR,BK PRACHI & ALL Religions. Womens

भिलाई सेवाकेन्द्रेां की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी आशा ने कहा कि परिवर्तन का प्रारंभ नारी से शुरू होती है। आज लोगों के पास परचिंतन के लिए समय है लेकिन आत्मोन्नति के लिए समय नही। आपने सभी से दो प्रतिज्ञा करवाते हुए कहा कि पहला मैं एक ,दुसरे के साथ सकारात्मक लेन देन करूंगी  और उसमें नकारत्मक देखते हुए भी उसे माफ करूंगी । दूसरी प्रतिज्ञा कराते हुए कहा कि आध्यात्मिक शक्ति को अपने जीवन में धारण करूंगी।

वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी माधुरी ने राजयोग द्वारा नारी शक्ति के प्रदर्शन और दर्शन को स्पष्ट करते हुए बताया कि जब नारी प्रदर्शन करती है तो क्रांति और दर्शन करने से शांति की प्राप्ति होती है। नारी को सम्मान देने से अधिकार की प्राप्ति स्वतः ही हो जाती है। इसके लिए हमें नहीं मुझे आज और अभी से शक्ति स्वरूपा बनना है। जिसका सभी को राजयोग द्वारा अनुभव कराया गया।

कार्यक्रम का सुंदर मंच संचालन ब्रह्माकुमारी साक्षी ने किया। डिवाईन ग्रुप की काव्या ने शक्ति का नाम नारी है गीत पर सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। पोषण भाई और कृतिका बहन ने मधुर गीत की प्रस्तुति दी।

https://www.brahmakumaris.com/about-us/wings/

पास्ट इज़ पास्ट, रुको नही थको नही , आगे बढ़ो… ब्रह्माकुमारी गोपी दीदी लन्दन

Brahmakumaris Bhilai

राजयोगिनी दादी हृदयमोहीनी जी की तीसरी पुण्यतिथि पर ब्रह्मावत्सो ने श्रद्धांजलि अर्पित की..

Published

on

By

राजयोगिनी दादी हृदयमोहीनी जी की तीसरी पुण्यतिथि पर ब्रह्मावत्सो ने श्रद्धांजलि अर्पित की..

राजयोगिनी दादी हृदयमोहीनी जी की तीसरी पुण्यतिथि पर ब्रह्मावत्सो ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की……

शांत मन जीवन की शक्ति राजयोग शिविर कल से…

11 मार्च 2024,भिलाई :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडीटोरियम में संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी हृदयमोहिनी दादी जी की तीसरी पुण्यतिथि पर भिलाई सेवाकेंद्रो की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदीजी समेत सभी बीके भाई बहनों द्वारा दादी जी कों भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिन्हे ब्रह्मा वत्स स्नेह से दादी गुलजार के नाम से सम्बोधित करते थे। जिन्होंने 1929 – 2021 तक अपना सम्पूर्ण जीवन परमात्मा की सेवा में अर्पित कर दिया,और लाखो लोगों कों प्रभु मिलन का सुख दिया।

गुल्जार दादी जी द्वारा उच्चारित मुख्य शिक्षाए

1) अपनी सब जिम्मेवारियां परमात्मा को अर्पण कर डबल लाइट रहो तो खुशी में नाचते रहेंगे।

2) मन-बुद्धि को एक परमात्मा में लगाना, एकाग्र करना ही सच्ची साधना है।

3) परमात्म प्यार ही नि:स्वार्थ प्यार है।

4) परमात्मा के साथ का अनुभव करने के लिए मन-बुद्धि को क्लीन और क्लीयर रखो।

5) सर्वशक्तिवान परमात्मा साथ है तो सदा मौज में रहो, न मूंझो, न घबराओ, न कभी दिलशिकस्त हो।

6) अंत:वाहक फरिश्ता स्थिति द्वारा सेवा करने के लिए डबल लाइट बनो।

7) परमात्मा को दिल का हाल सुनाओ, नयनों में बसाओ तो किसी में आंख नहीं डूबेगी।

8) अन्तिम समय में मन्सा सेवा करने के लिए परमात्म सर्वशक्तियों का स्टॉक जमा करो।

मंगलवार दिनांक 12 मार्च कल से 10 दिवसीय निशुल्क राजयोग शिविर “मन की शांति जीवन की शक्ति “सर्व के लिए रहेगा,जिसका समय प्रातः 7 से 8,संध्या 5:30 से 6:30 तथा संध्या 7:30 से 8:30 तक रहेगा। किसी भी एक समय पर शिविर का लाभ लिया जा सकता है।

तनाव मुक्ति का पहला सिद्धांत पॉजिटिव थॉट्स सकारात्मक चिंतन..मंजू दीदी

https://www.shivbabas.org/post/dadi-gulzar-bio-hindi#:~:text=%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20(%E0%A4%B9%E0%A5%83%E0%A4%A6%E0%A4%AF%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%80)&text=%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A5%83%E0%A4%A6%E0%A4%AF%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A4%95%E0%A5%8B,%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A5%A7%E0%A5%A6%20%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9A%202021%20%E0%A4%A4%E0%A4%95)%E0%A5%A4

Continue Reading

Brahmakumaris Bhilai

महिला चेंबर ऑफ कॉमर्स फेमिना 24 एक्सपो में ब्रह्माकुमारी दीदियो को अपने बीच पाकर प्रसन्न हुए महिला पदाधिकारीगण…

Published

on

By

गुब्बारे छोड़कर भव्य आतिशबाजी के बीच (सीसीएल 24) छत्तीसगढ़ क्रिकेट लीग का का शुभारंभ किया।

महिला चेंबर ऑफ कॉमर्स फेमिना 24 एक्सपो में ब्रह्माकुमारी दीदियो को अपने बीच पाकर प्रसन्न हुए महिला पदाधिकारीगण…

कार्यक्रम का वीडियो न्यूज़ कवरेज मधुबन न्यूज़ में 12 :10 मिनट से 13 मिनट तक

भिलाई:- छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं महिला चैंबर भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में फेमिना 24 का आयोजन सेक्टर 1 स्थित क्रिकेट स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित किया गया ।

जिसमें मुख्य रूप से महिला चैंबर भिलाई द्वारा ब्रह्माकुमारी दीदियों को निमंत्रण दिया गया था।

भिलाई महिला चैंबर की सदस्य एवं भिलाई की गणमान्य महिलाएं ब्रह्माकुमारी दीदियो को अपने बीच पाकर अति प्रसन्न हुए।

ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी एवं बीके प्रियंका दीदी ने फेमिना 24 के स्टालों का अवलोकन किया।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, रजनी बघेल एवं विधायक रिकेश सेन, ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारीयों द्वारा गुब्बारे छोड़कर भव्य आतिशबाजी के बीच (सीसीएल 24) छत्तीसगढ़ क्रिकेट लीग का
का शुभारंभ किया।

राम राज्य का आगमन दीपों के साथ प्रज्वलित हुआ पीस ऑडिटोरियम…

https://services.brahmakumaris.com/wing/SPORTS_WING/SPORTS

 

https://www.youtube.com/watch?v=5QCJVjGe8c0

Continue Reading

Brahmakumaris Bhilai

द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं पर्वत से प्रकट शिवलिंग वीडियो

Published

on

By

Brahmaakumaris Antardisha Bhawan Sector 7 Bhilai Chhattisgarh Bharat

News Link  Cover By ETV Bharat

Below Link

https://www.etvbharat.com/hi/!state/mahashivratri-2024-drone-shivling-in-bhilai-brahmakumari-institute-cts24030801174

News Link  Cover By KP News

Below Link

https://www.facebook.com/watch/?v=1371360424264726

https://www.facebook.com/shreekanchanpath.cg/videos/bhilai-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5-%E0%A4%9C%E0%A5%80-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%85%E0%A4%B5%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%B0-kp-news-faizan/1371360424264726/

 

https://www.facebook.com/watch/?v=1371360424264726

Continue Reading

BrahmaKumaris Bhilai